ताज़ा खबरें

गाय की चमड़ी से बने हैंडबैग के इस्तेमाल पर कथा वाचक जया किशोरी ने दी सफाई, जानें क्या कहा

गाय की चमड़ी से बने हैंडबैग के इस्तेमाल पर कथा वाचक जया किशोरी ने दी सफाई, जानें क्या कहा-

कथा वाचक जया किशोरी इन दिनों एक हैंडबैग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक हैंडबैग के साथ की एक तस्वीर शेयर कर कुछ यूज़र्स ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने वाले यूज़र्स का दावा है कि कथा वाचक जिस बैग का इस्तेमाल कर रही हैं वह दरअसल गाय की चमड़ी से बना हुआ है।

ऐसे में अब कथा वाचक जया किशोरी ने ट्रॉलर्स को सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि “जिस तरह की बातें सोशल मीडिया में फैलाई गई हैं सच्चाई उससे बिल्कुल उलट है। जया किशोरी ने कहाकि वह इस बैग को कई साल से इस्तेमाल कर रही हैं। यह पूरी तरह से कस्टमाइज्ड फैब्रिक बेस्ड बैग है। आध्यात्मिक वक्ता के रूप में मशहूर जया ने यह भी कहाकि वह पिछले 22 साल से पूजा-पाठ कर रही हैं और इस तपस्या को तोड़ेंगी नहीं।”

उन्होंने कहा कि “मैं अपने चाहने वालों को यकीन दिलाना चाहती हूं कि मैंने कभी कुछ गलत नहीं किया और आगे भी गलत नहीं करूंगी। गौरतलब है कि जया किशोरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ‘डिओर बुक टोट’ कंपनी के बैग के साथ दिखी थीं। इस बैग की कीमत दो लाख से ज्यादा बताई गई है और यह भी दावा किया गया है कि इसे बनाने में गाय की चमड़ी का इस्तेमाल किया गया है।”

जया किशोरी ने कहाकि अगर मेरी बातें सुननी हैं मैंने आपको मेहनत करने और पैसे कमाने को कहा है, वह आप करिए। लोगों को ट्रोल करना बंद कीजिए। उन्होंने कहाकि यह बैग कई साल से मेरे पास है। यह आज का नहीं है। जया किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि यह कोई एजेंडा हो सकता है या फिर कोई पेड पीआर पब्लिसिटी हो सकती है। यह कौन और क्यों कर रहा है मुझे नहीं पता।

जया किशोरी ने कहाकि ऐसा नहीं है कि यह बैग पहली बार दिखा है। कई बार मैंने खुद फ्लाइट का इंतजार करते हुए अपने सामान की फोटो डाली है, जिसमें यह बैग भी था। उन्होंने कहाकि पहले कभी यह बात नहीं उठी, लेकिन आज अचानक से यह बात उठना और उस पर बार-बार जोर देना कुछ तो इशारा करता है। जया किशोरी ने इसके साथ ही आश्वस्त किया कि जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें यकीन दिलाती हूं कि कभी कुछ गलत नहीं करूंगी, यह मेरी गारंटी है।

गौरतलब है कि जया किशोरी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ‘डिओर बुक टोट’ कंपनी के बैग के साथ दिखी थीं। इस बैग की कीमत दो लाख से ज्यादा बताई गई है और यह भी दावा किया गया है कि इसे बनाने में गाय की चमड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button