प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 12,850 करोड़ रुपये अधिक की परियोजनाओं किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 12,850 करोड़ रुपये अधिक की परियोजनाओं किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को आयुष्मान वया वंदना कार्ड भी सौंपा। यहाँ पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सबको धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती की बधाई देता हूं। आज के दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी लोग को भी शुमकामनाएं देता हूं।”
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। pic.twitter.com/LuHrKyIN1n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2024
उन्होंने कहा कि ” हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है, आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ” जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्रगति की गति भी तेज होगी, इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच स्तंभ तय किए हैं:- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी होने से पहले का बचाव, समय पर बीमारी की जांच, मुफ्त और सस्ता इलाज, सस्ती दवाएं, छोटे शहरों में अच्छा इलाज, डॉक्टरों की कमी दूर करना, स्वास्थ्य सेवा में टेक्नॉलॉजी का विस्तार।”
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ” चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’ के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी।”





