बॉलिवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

दादा साहब फाल्के चयन निर्णायक मंडल ने बॉलिवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है. मिथुन जिन्हें बॉलिवुड का पहला डिस्को डांसर कहा जाता है, उन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया है. इस उपलब्धी पर आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐलान पर ट्विट कर उनको इस पुरस्कार के लिए बधाई दी.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है. 8 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.”

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मेरे पास शब्द ही नहीं हैं…मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. मैं इसे अपने परिवार और पूरे विश्व में अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं…”
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मेरे पास शब्द ही नहीं हैं…मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैं इसे अपने परिवार और पूरे विश्व में अपने प्रशंसकों को समर्पित करता हूं…” pic.twitter.com/LJgCGAojeI
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 30, 2024
जो लोग नहीं जानते उनको बता दें कि मिथुन दा ने 1976 में पहली फिल्म मृगय से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसका निर्देशन मृणाल सेन ने किया था और मिथुन ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था.






I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great
Good post! We will be linking to this particularly great post on our site. Keep up the great writing