मनोरंजन

Laapataa Ladies In Oscars: फिल्म ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर के ऑफिशियल एंट्री

इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई डायरेक्टर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की टीम ने शायद ही यह सोचा होगा कि उनके लिए इतनी बड़ी खबर आएगी. दरअसल डायरेक्टर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री की खबर से स्टार कास्ट समेत सभी टीम में खुशी की लहर फैल गई. बिना किसी बड़े नाम और बजट की बनी यह फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने क्रिटिक्स के साथ-साथ जनता को भी बहुत इम्प्रेस किया.

 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की स्लीपर हिट्स में से एक ‘लापता लेडीज’ भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर की ऑफीशियल एंट्री होगी.

 

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 29 फिल्मों की लिस्ट में से लापता लेडीज का चुनाव किया है. ऑस्कर्स में ऑफिशियल एंट्री बनने की रेस में रणबीर कपूर स्टारर और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल भी थी. इसके अलावा ज्यूरी के सामने मलयालम नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म ‘आट्टम’ और कान्स में अवॉर्ड जीतने वाली ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ जैसी फिल्में भी थीं. हालांकि तमाम फिल्मों को लापता लेडीज ने पीछे छोड़ दिया.

बता दें कि लापता लेडीज 1 मार्च को सीनेमाघरों में रिलीज हुए थी और इस फिल्म को स्क्रीनींग से लेकर सिनेमाघरों तक सब जगह प्यार मिला. बता दें कि फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शन्स’ के बैनर तले बनाई गई है.

 

‘लापता लेडीज़’ ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फ़िल्म श्रेणी 2025 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है. इसकी निर्देशक किरण राव ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि इस साल बहुत सारी अच्छी फिल्में आई हैं, दिल में आशा थी और जब यह पता चला तो बहुत खुशी हुई. जब देश की ओर से फिल्म ऑस्कर में एंट्री के लिए भेजी जाती है तो आपको फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर दिखाने का एक मौका मिलता है, हम इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिखाने की कोशिश करेंगे… मैं दर्शकों को इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, मैं चाहूंगी कि हर कोई इसे देखे क्योंकि इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है… उन्हें (आमिर खान) जैसे ही इस बारे में पता चला, उन्होंने हमें फोन किया और पूरी टीम को बधाई दी, वे बहुत खुश थे…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button