अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैन्य रणनीतिक सहयोग पर होगी अहम बातचीत
अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सैन्य रणनीतिक सहयोग पर होगी अहम बातचीत
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त से 26 अगस्त तक चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका जाएंगे। इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को सृदढ़ करने के मुद्दों के साथ-साथ आपसी द्विपक्षीय सैन्य-रणनीतिक सहयोग पर भी खास बातचीत होगी। विशेषकर भारत की 31 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन खरीदने की भारत की तैयारी, सेना के स्ट्राइक ब्रिगेड के लिए लड़ाकू वाहनों के प्रस्तावित संयुक्त निर्माण के साथ वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमानों के लिए जीई एफ-404 इंजन का भारत में सह-उत्पादन करने जैसे सहयोग के अहम मसलों पर बातचीत होगी।
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh to be on an official visit to the United States from 23rd to 26th August.
⁰RM to hold a bilateral meeting with US Secretary of Defence Mr Lloyd Austin.⁰⁰The visit aims to further deepen India-US Comprehensive Global Strategic Partnership.…— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) August 21, 2024
यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कई उच्च स्तरीय रक्षा सौदे होने वाले हैं और साथ ही प्रधानमंत्री की रूस यात्रा और पन्नुन प्रकरण जैसे मुद्दों पर टकराव भी है। इसके साथ ही जीई इंजन के तकनीकी ट्रांसफर का मसला साफ नहीं होने के कारण भारतीय वायुसेना को हल्के लड़ाकू विमान एलसीए-1 तेजस को हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है। 23-26 अगस्त तक राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड आस्टिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग से जुड़े इन मसलों पर चर्चा करेंगे। रक्षामंत्री अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन समेत कुछ अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनने की उम्मीद है। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में बढ़ती गति और कई स्तरों पर रक्षा संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है।





