कोलकाता रेप मर्डर केस पर ममता सरकार पर भड़की निर्भया की माँ, कहा- ‘दे देना चाहिए इस्तीफा’

कोलकाता रेप मर्डर केस पर ममता सरकार पर भड़की निर्भया की माँ, कहा- ‘दे देना चाहिए इस्तीफा’
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या को लेकर 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता निर्भया की माँ ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से इस्तीफ़ा देने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कुछ काम किया गया है, कानून ज़रूर बनाए गए लेकिन उस पर कोई काम नहीं हुआ। निर्भया के दोषियों को 2020 में फांसी दी गई लेकिन उससे पहले और उसके बाद भी इतनी सारी घटनाएं हुईं…किसको न्याय मिला? घटनाएं रोज़ हो रही हैं…अगर आप दोषियों को सज़ा नहीं देंगे और उन्हें जेल में नहीं डालेंगे… तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी? जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिलेगी, जब तक फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में काम नहीं होगा और जब तक बनाए गए कानूनों पर काम नहीं होगा, तब तक समाज की मानसिकता नहीं बदलेगी और महिलाएँ सुरक्षित नहीं होंगी”
#WATCH आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या पर निर्भया की मां आशा देवी कहती हैं, “…मुझे नहीं लगता कि महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए कुछ काम किया गया है, कानून ज़रूर बनाए गए लेकिन… pic.twitter.com/J9puPRC6PG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024
निर्भया की मां ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जब लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ बर्बर घटना को अंजाम दिया जा सकता है, तो यह समझा जा सकता है कि देश में महिलाओं की सुरक्षा की क्या स्थिति है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ममता बनर्जी राज्य सरकार की मुखिया हैं। उनके राज्य में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना होती है, जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने आती है, जिसके बाद अदालत मामले की सीबीआई जांच के आदेश देती है। ममता को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
आशा देवी ने आगे कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें दुष्कर्मियों के लिए कोर्ट से जल्द सजा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं होंगी, तब तक देशभर में हर दिन ऐसी क्रूरताएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जब कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ ऐसी बर्बरता की जाती है, तो देश में महिला सुरक्षा की स्थिति को समझा जा सकता है।





