तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, पड़ोसी देशों के नेताओं को भी भेजा गया निमंत्रण

तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, पड़ोसी देशों के नेताओं को भी भेजा गया निमंत्रण
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी केंद्र में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, पार्टी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े को नहीं पार कर पाई है, लेकिन एनडीए गठबंधन बहुमत के आंकड़े को जरूर पार कर गया है। NDA गठबंधन के सभी नेताओं ने नरेंद्र मोदी को ही अपना प्रधानमंत्री चुनने का समर्थन दिया है। जिसके बाद तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पीएम मोदी के शपथ समारोह का आयोजन आठ जून को होना है। इस दौरान प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ केंद्र के कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। ऐसे में इस समारोह के लिए पूरी तैयारियां हो चुकीं हैं। इसके साथ ही इस बार शपथ समारोह के लिए पड़ोसी देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के शिरकत करने की भी खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पीएम के शपथ समारोह में भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को भी आमंत्रित किया गए है।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रधानमंत्री #NarendraModi के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे: सूत्र एक नेपाली अधिकारी ने पुष्टि की, “बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने नेपाली प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था। pic.twitter.com/5QN3dEBv99
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 6, 2024
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए कल, 7 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। प्रधानमंत्री शेख हसीना 9 जून की दोपहर तक दिल्ली में रहेंगी। pic.twitter.com/ESztFOQWim
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 6, 2024
बता दें कि साल 2019 में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बिम्सटेक देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था. दरअसल, बिम्सटेक कुछ देशों का एक समूह है, जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं. वहीं, 2014 में पीएम मोदी के शपथ समारोह के दौरान तत्कालीन पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ समेत सभी सार्क नेताओं को आमंत्रित किया गया था.





