ताज़ा खबरें

लोकसभा चुनाव के परिणामों के इलेक्शन कमीशन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मतदाताओं को दिया स्टैंडिंग ओवेशन

लोकसभा चुनाव के परिणामों के इलेक्शन कमीशन ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मतदाताओं को दिया स्टैंडिंग ओवेशन

 

लोकसभा चुनावों के नतीजों को आने में अब कुछ ही पल बाकी हैं। लेकिन नतीजों से पहले आज यानी सोमवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के चुनावों में मतदाताओं ने कई रिकॉर्ड कायम किय हैं। जिसके लिए उन्होंने मतदाताओं को स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।

लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमने 642 मिलियन मतदाताओं का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और EU के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में मतदान प्रतिशत पिछले चार दशकों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक कार्य के कारण हम कम पुनर्मतदान सुनिश्चित करते हैं – हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे, जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में हुए थे।”

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “यह उन आम चुनावों में से एक है जिसमें हमने हिंसा नहीं देखी…उन्होंने कहा कि संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत है। यह घड़ी की सटीकता के समान काम करती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “अगर पोस्ट पोल हिंसा कहीं भी होती है तो इसके लिए हमने पहली बार निर्णय लिया है कि MCC के बाद भी कुछ राज्यों में पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हम बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेंगे।”

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के इस आरोप पर कि केंद्रीय गृह मंत्री ने डीएम/आरओ (रिटर्निंग ऑफिसर) को फोन किया, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है?…क्या कोई उनको (डीएम/आरओ) प्रभावित कर सकता है? हमें बताएं कि यह किसने किया, हम उसको सज़ा देंगे…यह ठीक नहीं है कि आप अफवाह फैलाएं और सभी को शक के दायरे में ले आएं…”

उन्होंने कहा कि “सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। उसके आधे घंटे बाद ही हम EVM की गिनती शुरू कर देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button