ताज़ा खबरें

नोएडा : पेट्रोल पंप पर दबंगई करते दिखे AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे, FIR दर्ज

नोएडा: नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और दबंगई कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. दरअसल आरोप है कि विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और इसके बाद अमानतुल्लाह खान ने मौके पर पहुंचकर धमकी दी.

 

ADCP मनीष मिश्रा ने कहा, “हमें सूचना मिली कि आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्ला खान के बेटे ने पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की… मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जाएगी…”

नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि थाना फेस 1 इलाके में स्थित‍ एक पेट्रोल पंप पर सुबह के वक्त ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह के बेटे ने गाड़ियों की लाइन तोड़कर जल्दी ईंधन भरवाने की कोशिश की. मौजूद पंपकर्मियों ने उसे रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अमानतुल्लाह भी पहुंच गए, जिन्होंने वहां मौजूद लोगों को भी धमकाया. पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद बाप-बेटे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जल्‍द ही इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button