ताज़ा खबरेंराजनीति

कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि अडानी, अंबानी से कितना माल उठाया है? पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

तेलंगाना: देश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज पीएम तेलंगाना पहुंचे. तेलंगाना के करीमनगर में पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं. पीएम ने अडानी-अंबानी को लेकर कांग्रेस पर धाबा बोला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शाहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे…’5 उद्योगपति’, ‘अंबानी’, ‘अडानी’…लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी, अडानी को गाली देना बंद कर दिया है…क्यों? मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडानी, अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना ‘प्राप्त’ हुआ है?”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंबोधन में कहा, “कल देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो गया है. तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है. अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है. जनता के आशीर्वाद से भाजपा और NDA तेजी से विजय रथ को आगे ले जा रही है. यहां आपने भाजपा सांसद की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी है. कांग्रेस की हार यहां इतनी पक्की है कि बहुत मुश्किल से वो किसी को चुनाव लड़ने के लिए मना पाई. BRS का यहां कोई अता-पता ही नहीं है.”

 

  • “तेलंगाना और हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया. कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया. कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है.”
  • “भाजपा ‘राष्ट्र-प्रथम’ के सिद्धांत पर चलती है. लेकिन दूसरी ओर, कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना में ‘परिवार-प्रथम’ सिद्धांत पर चलती है. कांग्रेस और बीआरएस पूरी तरह से “परिवार द्वारा, परिवार के लिए, परिवार के लिए” हैं. ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. कांग्रेस और बीआरएस को कौन जोड़ता है? कांग्रेस और बीआरएस को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जीरो गवर्नेंस का मॉडल जोड़ती है. इसलिए, हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है.”
  • “परिवार प्रथम’ की इसी नीति के कारण कांग्रेस ने पीवी नरसिम्हा राव का अपमान किया, यहां तक कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शव को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश से भी वंचित कर दिया. भाजपा-एनडीए सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर उनका सम्मान किया.”
  • “करप्शन एक ऐसी फेविकोल है जो कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर है. ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं. BRS वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या? कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो BRS पर कालेश्वरम घोटाले का आरोप लगाती थी, ये आए दिन हंगामा भी करते थे. इतने दिन से कांग्रेस की यहां सरकार है लेकिन कोई जांच नहीं कराई.”
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button