ताज़ा खबरें

अमेठी: कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुई तोड़फोड़, हुआ हंगामा

अमेठी: कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुई तोड़फोड़, हुआ हंगामा

 

उत्‍तर प्रदेश के अमेठी में कुछ अज्ञात लोगों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के बाहर हमला कर दिया। यह मामला रविवार आधी रात के आसपास हुआ। उपद्रवियों ने बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की और हंगामा मचाने के बाद भाग गए. इस घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को संभाला।

सीओ सिटी मयंक द्विवेदी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया. द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि अमेठी से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। सोनिया गांधी जब रायबरेली से सांसद थीं, तब वह उनके सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे।

गौरतलब है कि यह घटना कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के आज रायबरेली और अमेठी में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की अगुवाई करने से कुछ घंटे पहले हुई है। सबसे पुरानी पार्टी ने शुक्रवार को कई हफ्तों के सस्पेंस को खत्म कर दिया और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को रायबरेली से और पार्टी के वफादार किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से अपना चुनावी उम्मीदवार घोषित किया था।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button