ताज़ा खबरें

IPL 2024: MI बनाम SRH का मुकाबला, मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला 

IPL 2024: MI बनाम SRH का मुकाबला, मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला 

 

आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। यह मैच  हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टॉस हो चुका है। इस दौरान मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीत लिया है और गेंदबाजी का फैसला लिया है।

बता दें कि दोनों टीमें अब तक एक दूसरे का कुल 21 बार सामना कर चुकीं हैं। जिसमें करीब 12 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हांसिल की है वहीं 9 मैचों में हैदराबाद का पड़ला भारी रहा।

दोनों टीमों की आईपीएल 2024 में ओपनिंग मैच में हार के साथ शुरुआत हुई। सनराइजर्स हैदराबाद को केकेआर से और मुंबई को गुजरात टाइटंस के हाथों हार मिली। आज दोनों ही टीमें आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, क्वेना मफाका और जसप्रीत बुमराह.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय और जयदेव उनादकट

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button