Hindi Newsportal

पंजाब में आम आदमी पार्टी को डबल झटका, भाजपा में शामिल हुए जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल

0 276
पंजाब में आम आदमी पार्टी को डबल झटका, भाजपा में शामिल हुए जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल

 

पंजाब में आम आदमी पार्टी को भाजपा ने डबल झटका दिया है। आम आदमी पार्टी से जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। इसके बाद दोनों नेताओं ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उनके आवास पर मुलाकात भी की।

इन दोनों नेताओं ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। दोनों को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पंजाब के पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। पुरी ने कहा, ‘भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हर क्षेत्र से जुड़े लोग भाजपा जॉइन कर रहे हैं और परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का मैं स्वागत करता हूं।’