Hindi Newsportal

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट, महाराष्ट्र और कर्नाटक में इन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

BJP
0 392
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट, महाराष्ट्र और कर्नाटक में इन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की अमरावती और कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा ने अमरावती सीट से नवनीत कौर राणा को जबकि कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से गोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया है।

 

 

 

आंध्र प्रदेश के विधानसभा और हरियाणा के उपचुनाव के लिए भी लिस्ट जारी

उल्लेखनीय है भाजपा ने लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव तथा हरियाणा के उप चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं हरियाणा की करनाल सीट से उपचुनाव के लिए नायब सिंह सैनी को टिकट दिया है।