न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, ED के समन ना मानने के केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले के संबंध में ईडी की दो शिकायतों के आधार पर अदालत द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के बाद वे ACMM दिव्या मल्होत्रा के सामने पेश हुए. वहीं दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ACMM ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15,000 रुपए के निजी मुचलके और 1 लाख रुपए की ज़मानत राशि पर बेल दे दी है… पूरी खबर पढ़ें
BRS नेता कविता को ED ने किया गिरफ्तार, दिल्ली शराब घोटाले को लेकर हुई कार्रवाई

दिल्ली शराब नीति के मामले में आज शुक्रवार को ED ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के पूर्व सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद ED ‘के. कविता’ को तेलंगाना हैदराबाद हवाई अड्डे ले गयी जहां से उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। बता दें कि ED उनसे दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आगे की पूछताछ करेगी… पूरी खबर पढ़ें
बिहार में नीतीश सरकार की कैबिनेट का हुआ विस्तार, 21 नए मंत्री – 12 BJP के तो 9 JDU के बने मंत्री

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार आज यानी शुक्रवार को हुआ। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले नीतीश सरकार में जेडीयू और भाजपा के कुल 21 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री पद की शपथ ली… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: बुर्का पहने राम मन्दिर का विरोध करती हुई महिलाओं का यह वीडियो है सालों पुराना, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर बुर्का पहने हुए कुछ महिलाओं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को नारे-बाजी करते हुए देखा और सुना जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह बुर्का पहने हुए महिलाएं बाबरी मस्जिद लेकर रहेंगे’, ‘राम मंदिर तोड़ेंगे’ और अल्लाह-हू-अकबर जैसे नारे लगाते हुए सुनाई दे रही हैं… पूरी खबर पढ़ें





