सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम: पीएम मोदी ने लिया हिस्सा, 1000 ‘नमो ड्रोन दीदियों’ को बांटे ड्रोन

सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम: पीएम मोदी ने लिया हिस्सा, 1000 ‘नमो ड्रोन दीदियों’ को बांटे ड्रोन
नई दिल्ली में आज सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस कार्यक्रम का दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम शामिल हुए और 1000 ‘नमो ड्रोन दीदियों’ को ड्रोन बांटे गए। कार्यक्रम में देशभर के करीब 11 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदीयां शामिल हुईं। बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने ‘लखपति दीदी’ की महिला लाभार्थियों से भी बातचीत की।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश फंड और बैंक ऋण के साथ-साथ ‘नमो ड्रोन दीदी’ को ड्रोन वितरित किए। pic.twitter.com/EMf5o34NJc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2024
गौरतलब है कि यह योजना महिलाओं को आधुनिकता के साथ एग्रीकल्चर में अपना योगदान देने के लिए शुरू किया गया है। इसके लिए सरकार फ्री में ट्रेनिंग भी दे रही है।
पीएम मोदी ने कार्य्रकम का संबोधन का करते हुए कहा कि, “आज मुझे नमो ड्रोन दीदी अभियान के तहत 1,000 आधुनिक ड्रोन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को सौंपने का अवसर मिला… देश में 1 करोड़ से ज़्यादा बहने लखपति दीदी बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि आज 10,000 करोड़ रुपए की राशि इन दीदीयों के खाते में जमा कराई गई हैं… कोई भी देश या समाज में नारी शक्ति की गरिमा बढ़ाते हुए ही आगे बढ़ सकता है… लेकिन दुर्भाग्य से पहले की सरकारों के लिए महिलाओं की मुश्किलें और उनका जीवन कभी प्राथमिकता नहीं रही, मेरा अनुभव है कि अगर महिलाओं का थोड़ा अवसर-सहारा मिल जाए तो उन्हें सहारे की ज़रूरत नहीं रहती है वे लोगों का सहारा बन जाती हैं…”
इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी मैंने महिला सशक्तिकरण की बात की है, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने मेरा मज़ाक उड़ाया और मेरा अपमान किया। मोदी की योजनाएं जमीनी अनुभवों का नतीजा हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “मैं देश की हर महिलाओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि हमारा तीसरा कार्यकाल नारी शक्ति के उत्कर्ष का नया अध्याय लिखेगा…”





