ताज़ा खबरें

TMC के पूर्व नेता तापस रॉय ने थामा भाजपा का हाथ, कहा “मैं आज से BJP और PM मोदी के परिवार का सदस्य हूं

TMC के पूर्व नेता तापस रॉय ने थामा भाजपा का हाथ, कहा “मैं आज से BJP और PM मोदी के परिवार का सदस्य हूं

 

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार व उनकी TMC पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। TMC के पूर्व नेता तापस रॉय ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।  तापस रॉय बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सकुांत मजूमदार की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। रॉय कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में आए थे। गौरतलब है कि तापस रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ 25 साल तक साथ में रहे।

 

बता दें कि रॉय ने संदेशखाली के मुद्दे और राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी छोड़ते हुए विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिय था।  इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी में शामिल होने के बाद तापस रॉय ने कहा कि, “मैं आज से भाजपा परिवार और PM मोदी के परिवार का सदस्य हूं। जितने दिन मैं राजनीति में हूं उसमें मैं इस परिवार में अपने सभी दायित्व का निर्वहन करूंगा…”

रॉय ने इस्तीफे के बाद आरोप लगाया था कि जब उनके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी तो पार्टी ने साथ नहीं दिया था। रॉय ने यह भी कहा था कि उन्हें पार्टी में उचित स्थान नहीं मिला। रॉय ने टीएमसी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button