ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीक प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ग्रीक प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “…हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य के लिए तेजी से अग्रसर हैं। हमने अपने सहयोग को नई ऊर्जा और दिशा देने के लिए कई नए अवसरों की पहचान की है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, “प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष मेरी ग्रीस यात्रा के बाद उनकी यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी का संकेत है और 16 वर्षों के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री का भारत आना अपने आप में एक ऐतिहासिक उत्सव है। हमारी आज की चर्चाएं बहुत सार्थक रहीं।”

 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमने दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को आपस में जोड़ने पर सहमति जताई है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और ग्रीस की चिंताएं और प्राथमिकताएं समान हैं। हमने इस क्षेत्र में अपने सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की है।”

 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज की बैठक में हमने कई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। हम सहमत हैं कि सभी विवादों और तनावों का समाधान वार्ता और कूटनीति से ही किया जाना चाहिए। हम इंडो-पैसिफिक में ग्रीस की भागीदारी और सकारात्मक भूमिका का स्वागत करते हैं… भारत और ग्रीस वैश्विक शांति और स्थिरता में योगदान देने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगा।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button