कोविड अपडेट

COVID-19 Update: 15 हजार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,829 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: मंगलवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1,829 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 15,647 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,293 पर पहुंच गया है. वहीं 2,549 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15,647 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,27,199 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,87,259 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,91,65,00,770 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,27,199

सक्रिय मामले: 15,647

कुल रिकवरी: 4,25,87,259

कुल मौतें: 5,24,293

कुल वैक्सीनेशन: 1,91,65,00,770

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button