Hindi Newsportal

मॉस्को से गोवा जा रही फ्लाइट में बम मिलने की खबर निकली अफवाह, सुरक्षा दस्ते को नहीं मिला कुछ संदिग्ध

File Image
0 208

मॉस्को से गोवा जा रही फ्लाइट में बम मिलने की खबर निकली अफवाह, सुरक्षा दस्ते को नहीं मिला कुछ संदिग्ध

 

मॉस्‍को से गोवा जा रहे विमान में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद विमान की आनन फानन में गुजरात के जामनगर में आपात लैंडिंग कराई गई। इसके साथ ही  जांच टीम और बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया। हालांकि जांच टीम को विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार,”जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फ्लाइट आज सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच गोवा के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

विमान की आपात लैंडिंग के साथ ही जिला कलक्‍टर डॉ सौरभ पारधी, आला पुलिस अधिकारी, वायुसेना के अधिकारी, एयरपोर्ट पहुंचे। जामनगर के जिला कलक्टर ने बताया कि फ्लाइट में 244 यात्री सवार थे जिसमें 8 फ्लाइट के कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, NSG कमांडो आदि द्वारा जांच की गई थी। आगे की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद फ्लाइट गोवा के लिए रवाना की जाएगी। सभी यात्रियों के हैंडबैग और चेक इन बैग की जांच की गई है।

फ्लाइट की जांच करने के बाद पता चला है कि यह होक्स मेल था। हमने यात्रियों का अच्छा ख्याल रखा और सुनिश्चित किया कि उनको कुछ दिक़्कत न आए। हम सभी यात्रियों को उसी फ्लाइट में गोवा भेजेंगे

बता दें कि मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, गोवा एटीसी के पास एक मेल आया, जिसमें विमान में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया है। विमान की गंभीरता के साथ जांच की गई।