Hindi Newsportal

उत्तर भारत में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण लेट हुईं 50 फ्लाइटें और 36 ट्रेनें

0 230

उत्तर भारत में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण लेट हुईं 50 फ्लाइटें और 36 ट्रेनें

 

उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर और कोहरे की मार झेल रहा है। कोहरे का आलम यह है कि विजिबिलिटी जीरो हो गयी है। इसी के चलते उत्तर रेलवे क्षेत्र में 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं वहीं खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर भी चेतावनी जारी की. अगले दो दिन उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरे से विजिबलिटी जीरो रह सकती है।

 

देश के उत्तरी क्षेत्र में भीषण सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कहीं घना तो कहीं बहुत ज्यादा घना कोहरा छाया रहा।

गौतलब है कि दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में विज़िबिलिटी 50 मीटर और सफदरजंग 200 मीटर दर्ज की गयी।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया है। बठिंडा और आगरा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई है। जम्मू संभाग, गंगानगर, चंडीगढ़, अंबाला, पटियाला, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर और भागलपुर में 25 दर्ज की गई। हिसार, दिल्ली-पालम, बहराइच, गया, पूर्णिया और कैलाशहर में 50 मीटर दृश्यता रही।