कोविड अपडेट

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,124 नए मामले दर्ज, एक दिन में करीब 27 % बढ़े केस

 

COVID-19 Update: बुधवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,124 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 14,971 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,507 पर पहुंच गया है.  वहीं 1,977 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14,971 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,42,192 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,26,02,714 लोग कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है.  देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,92,67,44,769 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,42,192

सक्रिय मामले: 14,971

कुल रिकवरी: 4,26,02,714

कुल मौतें: 5,24,507

कुल वैक्सीनेशन: 1,92,67,44,769

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button