Hindi Newsportal

प्रियंका गांधी ने भाजपा समर्थकों से ‘मिलाया हाथ’, वीडियो हुई वायरल

File Image
0 652

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनके नायाब चुनाव प्रचार के लिए जाना जाता है. एक बार फिर प्रियंका ने अपने शांत स्वभाव से लोगों को अचंभित कर दिया, जब उन्होंने ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाने वाले भाजपा समर्थकों से मिलने के लिए अपने काफिले को रुकवा दिया.

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमे देखा जा सकता है कि प्रियंका गांधी ने अपने काफिले से उतर कर , भाजपा समर्थकों से हाथ मिलाया. उन्होंने कहा,”आप अपनी जगह हैं, मैं अपनी जगह.” इसके साथ प्रियंका गांधी ने भाजपा समर्थकों को उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दी.


ALSO READ: प्रियंका शर्मा को SC से जमानत, ममता बनर्जी की मॉर्फेड तस्वीर शेयर करने पर हुई थीं…

प्रियंका गांधी की इस प्रतिक्रिया को देखकर भाजपा समर्थक भी चौंक गए और आखिर में उन्हें आगे के सफर के लिए बधाई देते हुए रवाना किया.

मध्य प्रदेश में आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में मतदान के लिए जाएंगे और 23 तारीख को परिणाम घोषित किए जाएंगे।