Hindi Newsportal

जम्मू कश्मीर: भारी बर्फ़बारी के बीच प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित

0 321
जम्मू कश्मीर: भारी बर्फ़बारी के बीच प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम को किया संबोधित

 

आज सोमवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भारी बर्फ़बारी हो रही है। इस भारी बर्फ़बारी के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जो राजनीति देश में चल रही है उससे देश का भला नहीं होगा, ये तोड़ने-बांटने, नफरत की राजनीति है। मेरी उम्मीद है ये नफरत खत्म होगी और प्रेम ही सबको जोड़ेगा।

 

गौरतलब है कि 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की यह भारत जोड़ो यात्रा आज सोमवार को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में राजधानी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के लोगों ने तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीनियर लीडर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली का संबोधन करते हुए कहा कि , ‘आप बारिश में खड़े हुए कोई भीगा नहीं, सर्दी में आपको सर्दी नहीं लग रही है। देश की शक्ति आपके साथ है।

उन्होंने कहा कि जब मैं कन्याकुमारी से आगे बढ़ रहा था तब मुझे ठंड लग रही थी। मैंने कुछ बच्चे देखे। वे गरीब थे, उन्हें ठंड लग रही थी, वे मजदूरी कर रहे थे और कांप रहे थे। मैंने सोचा ठंड में ये बच्चे स्वेटर-जैकेट नहीं पहन पा रहे हैं तो मुझे भी नहीं पहनना चाहिए।