Hindi Newsportal

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें लोगों को बजट से क्या हैं उम्मीदें 

file image: निर्मला सीतारमण
0 307

1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, जानें लोगों को बजट से क्या हैं उम्मीदें 

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आने वाली एक फरवरी को आम बजट को पेश करेंगी। आगे साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश करेगी। इस बजट से माध्यम वर्ग के लोगों की ज्यादा उम्मीदें हैं।

माध्यम वर्ग के लोगों की उम्मीदें 
मध्यम वर्ग में मतदाताओं की संख्या ज्यादा हैं। लोगों का कहना है कि चूंकि इस सरकार का यह आखिरी बजट हैं, इसलिए सरकार इन्हें लाभ पहुंचाने के लिए छूट दे सकती है। साल 2014 व 2019 में मध्यम वर्ग ने भाजपा भरोसा जताया था। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री इस वर्ग का विशेष ध्यान रखेगी। उम्मीद है कि कर छूट का स्लैब ढाई लाख से बढ़ाकर पांच या साढ़े सात लाख रुपए किया जा सकता है।

 

व्यापारी वर्ग की उम्मीदें

देश में व्यापर कर रहे लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यदि सरकार बजट में राहत देने के साथ कोई स्कीम लेकर आती है तो व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

सरकारी कर्मचारी की उम्मीदें 

वहीं सरकारी कर्मचारियों को भी इस बजट से कई उम्मीदें हैं। अगर सरकार बजट में कर्मचारियों की तीन मांगों को मान लेती है, तो उनकी सैलरी में जोरदार बढ़ोतरी होगी। इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी, बकाया डीए का भुगतान और फिटमेंट फैक्टर में इजाफा शामिल है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार इन तीन चीजों को आने वाले बजट में शामिल कर सकती है।