गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश ले जाए जाने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है. दुबे ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के काफिले के वाहनों में से एक के दुर्घटना में पलट जाने के बाद भागने का प्रयास किया, जिसके बाद उसपर पुलिस ने फायरिंग की जिसमे वो गया हो गया.
कैसे मारा गया आरोपी ?
उज्जैन के महाकाल से पकड़ने के बाद यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे बारिश के बीच गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में विकास दुबे और कई सिपाहियों को चोटें आईं। इसके बावजूद विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह नहीं माना तो क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे ढेर कर दिया गया।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। विकास के कंधे और कमर में चार गोलियां लगी हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से विकास दुबे एनकाउंटर के बारे में जानकारी ली। वहीं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। अखिलेश ने कहा- ‘दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है
कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मौत की पुष्टि पुलिस ने की। #KanpurEncounter #VikasDubey pic.twitter.com/7vXVp81ZoI
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
पुलिस के चार लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है: मोहित अग्रवाल, IG कानपुर रेंज #KanpurEncounter pic.twitter.com/rSowPTDzU4
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
क्या कहा ADG प्रशांत कुमार ने?
विकास दुबे जब आ रहा था, तब गाड़ी पलट गई उसके बाद उसने पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की और भागा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, वो घायल हुआ और अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। इसको लेकर अधिकारिक बयान जारी किया जाएगा: प्रशांत कुमार, UP ADG(कानून-व्यवस्था) pic.twitter.com/dF3g7UUagR
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
वहीं नेताओं ने उत्तरप्रदेश पुलिस पर सवालिया निशान उठाना शुरू कर दिया है .
प्रश्न इस बात का है कि जिस प्रकार से वो सरेंडर हुआ या गिरफ्तार हुआ। मध्य प्रदेश पुलिस उसका श्रेय लेना चाहती है कि लेकिन ये बात साफ है कि निजी सिक्योरिटी एजेंसी के लोगों ने उसको पकड़ा था। मध्य प्रदेश पुलिस को जानकारी भी नहीं थी: विकास दुबे के एनकाउंटर पर दिग्विजय सिंह, कांग्रेस pic.twitter.com/JliGDr7uPQ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
वहीं मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस के द्वारा इस एनकाउंटर को सराहा है।
कानून ने अपना काम किया है। अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी जो कल पकड़ लिया था तो कह रहे थे कि जिंदा क्यों पकड़ लिया?आज मर गया तो कह रहे हैं कि मर कैसे गया कई राज दफन हो गए।म.प्र. की पुलिस ने अपना किया,गिरफ्तार करके UPपुलिस के हवाले कर दिया:म.प्र.के मंत्री नरोत्तम मिश्रा pic.twitter.com/bQrxZ7Popv
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 10, 2020
LIVE UPDATES:
ये भी पढ़े: गैंगस्टर विकास दुबे का कच्चा चिट्ठा- कानपूर एनकाउंटर काण्ड से लेकर महाकाल की नगरी में पकड़ने जाने तक
Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news
For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram