Hindi Newsportal

ऑस्ट्रेलिया में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुनातिलका

फाइल इमेज: श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुनातिलका
0 377

ऑस्ट्रेलिया में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुनातिलका

 

श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुनातिलका एक बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। धनुष्का गुनातिलका पर कथित तौर पर बलात्कार के आरोप के तहत उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 05 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीलंका की टीम रविवार सुबह उनके बिना ही अपने देश के लिए रवाना हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार गुनातिलका पर 29 वर्षीय महिला ने उनके रोज बे स्थित घर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले बताया गया है कि क्रिकेटर ने 2 नवंबर बुधवार को रोज बे में एक महिला का यौन उत्पीड़न किया, जिसके साथ वे कई दिनों से ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन पर चैट कर रहे थे। गुनातिलका को सिडनी में ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में रविवार रात करीब 1 बजे गिरफ्तार किया गया और एक स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। धनुष्का पर सहमति के बिना यौन संबंध बनाने के कुल चार आरोप लगाए गए हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाज को उस वक्त गहरा झटका लगा, जब पुलिस ने जमानत देने से इनकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक अब 7 नवंबर को डाउनिंग सेंटर स्थानीय अदालत में उनकी पेशी हो सकती है।

बता दें कि श्रीलंकाई टीम रविवार को इंगलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। गुणतिलका ने पहले दौर में नामीबिया के खिलाफ खेला था और वह खाता खोले बिना आउट हो गए । इसके बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे और उनकी जगह आशेन बंडारा ने ले ली थी। लेकिन टीम प्रबंधन ने गुनातिलका को घर भेजने की बजाय टीम के साथ ही रखा था। श्रीलंकाई टीम ने सुपर 12 चरण के लिये क्वालीफाई किया लेकिन गुप एक में चौथे स्थान पर रही।