Hindi Newsportal

कपूर खानदान में गुंजी नन्ही परी की किलकारियां, आलिया भट्ट ने ‘बेबी गर्ल’ को दिया जन्म

0 331

कपूर खानदान में गुंजी नन्ही परी की किलकारियां, आलिया भट्ट ने ‘बेबी गर्ल’ को दिया जन्म

 

आज बॉलीवुड के कपूर खानदान में जश्न का मौहोल बना हुआ है। आज सुबह आलिया और रणबीर को माता-पिता बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज रणबीर कपूर की लाइफ पार्टनर आलिया भट्ट ने मुंबई केएच.एन रिलायंस अस्पताल में एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रविवार 6 दोपहर 12 बजे अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

बता दें कि आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर बेटी ने जन्म लिया है। आलिया भट्ट ने दोपहर 12.05 मिनट पर दिया बेटी को जन्म दिया है।  दक्षिण मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में आज सुबह 8.20 मिनट पर आलिया को डिलीवरी के दाखिल कराया गया था।

बता दें कि पिछले महीने ही आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्में हुई थी। बी-टाउन के कई सेलेब्स इस सेरेमनी में शामिल हुए थे। इन रस्मों में कपूर और भट्ट खानदान ने कपल और उनके होने बच्चे को आशीर्वाद दिया था।