ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

सुप्रीम कोर्ट में टली एमेजॉन की कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित की जमानत याचिका पर सुनवाई, अगली तारिख मिली 4 मार्च की

वेब सीरीज तांडव को लेकर एमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया को राहत मिलती नहीं नज़र आ रहे है । दरअसल एमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया की कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित ने वेब सीरीज ‘तांडव’ केस में देश की उच्चत्तम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। जिसके बाद कल यानी गुरुवार को इस मामले में सुनवाई होगी। ख़ास बात ये है की कल तस्वीर साफ़ हो जाएगी की सुप्रीम कोर्ट अपर्णा की याचिका पर गौर करते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत देगा या फिर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को जारी रखेगा।

आज होनी थी सुनवाई।

बता दें, पहले इस केस की सुनवाई आज होनी थी लेकिन अपर्णा के वकील मुकुल रोहतगी ने कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो आज दूसरे केस में बिजी हैं इसलिए इस मामले पर कल यानी 4 मार्च को सुनवाई करें। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी इस अपील को मान लिया और सुनवाई के लिए कल की तारीख मुकर्रर कर दी।

गौरतलब है की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर्णा की अग्रिम जमानत याचिका को कुछ दिनों पहले ही खारिज कर दिया था जिसमे अपर्णा ने इस बात की जिम्मेदारी ली है कि वह वेब सीरीज को हरी झंडी देती हैं। उनकी मंज़ूरी के बाद ही मेकर्स कंटेंट की शूटिंग करते हैं यानी अब जो भी कंटेंट इस वेब सीरीज में दिखाया गया है उन सब की जिम्मेदारी अपर्णा के कंधो पर हैं।

ये भी पढ़े : राहुल गांधी ने कहा – देश में आपातकाल लगाने का फैसला था गलत, G-23 नेताओं पर भी साधा निशाना

एमेजॉन प्राइम इंडिया पहली ही मांग चूका है माफ़ी।

बता दे एमेजॉन प्राइम इंडिया ने अपना हालिया बयान जारी करते हुए कहा- “एमेजॉन प्राइम वीडियो को फिर से गहरा अफसोस है कि दर्शकों को हाल ही में रिलीज हुई सीरीज तांडव के कुछ काल्पनिक सीन आपत्तिजनक लगे। यह हमारा उद्देश्य कभी नहीं था और जिन सीन पर आपत्ति जताई गई थी, उन्हें हटा दिया गया या फिर एडिट कर दिया गया। ”

बयान में ये भी कहा गया है- “हम अपने दर्शकों की विविध मान्यताओं का सम्मान करते हैं और उन लोगों से बिना शर्त माफी मांगते हैं, जिन्हें इन सीन के कारण आहत हुआ है। हमारी टीम कंपनी के कंटेंट के मूल्यांकर का पालन करती है, जो कि हमें यह बताता है कि हम दर्शकों को अपनी बेहतर सेवा दें। हम भारत के कानूनों का अनुपालन करते हुए और अपने दर्शकों की संस्कृति और मान्यताओं का सम्मान करते हुए अपने पार्टनर्स के साथ आपके लिए मनोरंजक कंटेंट परोसने की कोशिश करते रहेंगे। ”

विवाद के बाद सीरीज में से हटा दिया गया था सीन।

बता दे जिस सीन के बाद इस सीरीज को लेकर बवाल हुआ था, उस सीन को तांडव मेकर्स ने हटा दिया था और साथ ही उससे एक बयान में माफ़ी भी मांगी थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button