ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘बच्चन पांडे’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कसा शिकंजा, ओपनिंग-डे पर कमाए इतने करोड़

 

‘बच्चन पांडे’ Review: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ दी है. होली पर रिलीज हुई ‘बच्चन पांडे’ फिल्म ने पहले दिन लगभग 40 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है. फिल्म का ऑक्यूपेंसी रेट देखकर माना जा रहा है कि मूवी ने अपने पहले दिन पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है.

मूवी में अक्षय कुमार अहम भूमिका में हैं तो जाहिर है कि मूवी को अक्षय के स्टारडम का पूरा फायदा मिल रहा है. आपको बता दें कि ‘बच्चन पांडे’ बड़े बजट की फिल्म है और इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस को लंबे समय इंतजार था. ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह मूवी पहला वीकेंड खत्म होते-होते 60 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button