ताज़ा खबरेंभारत

उत्तरप्रदेश : लापता किशोरी का शव फतेहपुर में दो हिस्सों में मिला, सिर कुएं में तो धड़ खेत से, जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के असोथर थानाक्षेत्र में खेत से शनिवार पुलिस को 22 वर्षीय एक युवती का सिर कटी हुई लाश मिली थी। इस घटना के बाद से लगातार पुलिस युवती के सिर की तलाश कर रही थी जिसमे अब पुलिस को कामयाबी मिल गयी है। दरअसल रविवार रात किशोरी का सिर फतेहपुर के सरवल गांव के एक कुएं में मिला है। फिलहाल पुलिस ने इस वारदात में तीन आरोपियों को पकड़ा है। इसमे मुख्या अपराधी एक ट्रक चालक भोला शामिल है।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक आदमपुर नौबस्ता निवासी सुरखानी के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा है। सबसे छोटी 17 साल की शिवानी थी। सुखरानी के मुताबिक, उनकी छोटी बेटी का पति संतोष पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण में काम कर रहा है। उससे मिलने के लिए अक्सर शिवानी जाती थी।

इस दौरान शिवानी यानी जिसकी लाश मिली है उसकी पहचान अपराधियों से हो गयी। फिर शिवानी 25 नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिवारीजनों का संदेह आसपास के गांव के युवकों पर था। उन्होंने संदेह जताते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

ये भी पढ़े : आपदा में लापता व्यक्तियों की राज्यवार सूची जारी, मृतकों की संख्या हुई 31, सुरंग में फंसी हैं अभी भी कई जानें

इसीलिए मार दिया था युवती को।

पुलिस के मुताबिक भोला यानी अपराधी ने युवती को अपने जाल में फंसाने के बाद 25 नवंबर को भगा लिया था। लेकिन युवती उससे शादी करने की ज़िद कर रही थी। इसी बात से गुस्सा कर भोला ने योजना बनाकर शिवानी की उसके ही दुपट्टे से सरवल गांव के खेत में गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए सिर चाकू से काटकर पिट्ठू बैग में रखा। बैग में पहले से शिवानी के कुछ कपड़े भी थे। उसी बैग में चाकू भी डाला और बैग कुएं में डालकर भाग गया था।

शनिवार को मिला युवती का धड़।

शनिवार दोपहर को असोथर थाने की पुलिस को सरसों के खेत में सिर कटी किशोरी का शव मिला। उसके पास एक पर्ची पड़ी मिली। जिस पर कई मोबाइल नंबर लिखे थे। यह मोबाइल नंबर ट्रक चालक भोला (अपराधी) के रिश्तेदारों के थे। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उनसब को गिरफ्तार किया। फिर बीते शनिवार पुलिस को सेवरामऊ गांव के बाहर कुएं से युवती का कटा हुआ सिर मिला।

पुलिस के पूछताछ पर अपराधी के साथियों ने कबूली बात।

इस घटना में पुलिस ने जिन्हे शक के आधार पर गिरफ्तार किया था उन्होंने घटना में संलिप्त होने की बात कबूल कर ली। इधर युवती की पहचान के प्रयास के साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button