Hindi Newsportal

केरल में मां ने अपने ही 6 साल के बेटे की कर दी हत्या, कहा ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए दी कुर्बानी

Representational Image
0 481

केरल के पलक्कड़ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुन के सब को झकझोर कर के रख दिया है। दरअसल यहाँ 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना के बाद पुलिस का कहना है कि महिला गर्भवती है। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि महिला ने ‘अल्लाह को खुश’ करने के लिए अपने ही बेटे की कुर्बानी दी है। फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

महिला ने खुद दी पुलिस को जानकारी।

इस पूरे मामले में दर्दनाक बात ये है की इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। अब इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं।

ये भी पढ़े : किसान आंदोलन के बीच केंद्र ने ट्विटर से 1178 अकाउंट ब्लॉक करने को कहा, खालिस्तानी-पाकिस्तानी लिंक होने की है आशंका

कब और कैसे दिया घटना को अंजाम।

महिला ने इस घटना को अंजाम तड़के 4 बजे दिया। बता दे पीड़ित महिला के तीन बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। वही महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों का साथ सो रहा था।

इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस को खुद फ़ोन किया और पूरी जानकारी दी। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram