खेल

अभिषेक शर्मा बने SRH के सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले खिलाड़ी

अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की जबरदस्त पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। यह उनके करियर का सातवां POTM अवॉर्ड है, जिसके साथ उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 6 अवॉर्ड थे।

अभिषेक की इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट करीब 200 का रहा। इसी के साथ वह इस सीजन में ऑरेंज कैप की रेस में भी आगे हैं। उन्होंने अब तक 7 पारियों में 323 रन बनाए हैं।

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा SRH के लिए 2000 रन पूरे करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले David Warner, Shikhar Dhawan और Kane Williamson यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा उनका यह नौवां T20 शतक है, जिससे वह Virat Kohli के बराबर पहुंच गए हैं।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 244/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड के बीच 97 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी हुई। बाद में ईशान किशन (25) और हेनरिक क्लासेन (नाबाद 37) ने भी टीम के स्कोर को मजबूत किया।

जवाब में Delhi Capitals की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि KL Rahul (37) और नितीश राणा (57) ने मिलकर 86 रन की साझेदारी की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी।

हैदराबाद की गेंदबाजी में ईशान मलिंगा ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली की टीम 195/9 तक ही पहुंच सकी।

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पांचवें नंबर पर है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button