खेलताज़ा खबरेंभारतविदेश

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

नई दिल्ली: FIFA World Cup 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। आज टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिर्फ फाइनल में जगह बनाने की लड़ाई नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक का नया अध्याय भी होगा।

लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना और हैरी केनजूड बेलिंघम से सजी इंग्लैंड की टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कब खेला जाएगा अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड मैच?

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच FIFA World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल 16 जुलाई (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा मुकाबला?

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम, अटलांटा (अमेरिका) में आयोजित होगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत रात 12:30 बजे होगी।

भारत में कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?

भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Unite8 Sports चैनल पर देखा जा सकता है। वहीं DD Sports (DD Free Dish) पर भी मैच का फ्री टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा।

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो ZEE5 ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

21 साल बाद आमने-सामने

अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला 21 साल बाद खेला जाएगा। वहीं FIFA World Cup में दोनों टीमें आखिरी बार 2002 विश्व कप में भिड़ी थीं, जहां इंग्लैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों का सेमीफाइनल तक का सफर

डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने केप वर्डे, मिस्र और स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर इंग्लैंड ने डीआर कांगो, मेक्सिको और नॉर्वे को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

अब दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। फुटबॉल प्रशंसकों को एक रोमांचक और यादगार मुकाबले की उम्मीद है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button