भारतराज्य

स्कूल बस की टक्कर से ई-रिक्शा से गिरी 12 साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत

मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक हादसा, परिजनों ने ड्राइवर की लापरवाही का लगाया आरोप।

दिल्ली: दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्कूल बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 12 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियांशी के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियांशी अन्य बच्चों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर स्कूल जा रही थी। तभी पीछे से आ रही एक स्कूल बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा के किनारे बैठी प्रियांशी सीधे सड़क पर जा गिरी।

सड़क पर गिरते ही वह बस की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में अन्य बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रियांशी के परिजनों ने बस ड्राइवर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते बस ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी होती, तो आज उनकी बेटी जीवित होती। परिजनों ने इसे ड्राइवर की बड़ी चूक बताया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूल बस और ई-रिक्शा दोनों को जब्त कर लिया है। बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही ई-रिक्शा चालक से भी पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे की सटीक वजह का पता चल सके। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button