भारतराजनीती

राहुल गांधी, सुरजेवाला की आज आपराधिक मानहानि मामले में अहमदाबाद अदालत में पेशी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को सोमवार को, अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) और इसके चेयरमैन अजय पटेल द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में, अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में पेश होना होगा.

गांधी और सुरजेवाला ने नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसी) में करोड़ों रुपए जमा कराने और नोटबंदी के पांच दिन के अंदर ‘‘750 करोड़ रुपये’’ के प्रचलन से बाहर हुए नोटों को बदलने के ‘‘घोटाले’’ का आरोप लगाया था, जिसके बाद अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) और इसके चेयरमैन अजय पटेल ने उनपर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था.

बता दें कि 8 अप्रैल को अहमदाबाद की स्थानीय अदालत ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी किया था. इसके साथ ही 27 मई को मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश होने के लिए भी कहा था.

ALSO READ: काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा, शाह भी रहे मौजूद

गौरतलब है की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस बैंक में निरीक्षक के पद पर तैनात है. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, “अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के निदेशक अमित शाह जी को बधाई कि आपकी बैंक ने पुराने नोट बदलने में पहला पुरस्कार प्राप्त किया। पांच दिन में 750 करोड़ रुपये.”

राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने मुंबई के एक कार्यकर्ता द्वारा दायर आरटीआई आवेदन पर नाबार्ड के जवाब के आधार पर आरोप लगाये थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Pretty! This has been a really wonderful post. Many thanks for providing these details. Stream persian bbc live — Persian‑language breaking news. clean player and fast startup. live updates, analysis programs, talk shows. clean player and fast startup.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button