शादी में शराब नहीं मिली तो बारात में बवाल! दूल्हा-दुल्हन तक को पीटा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दौरान शराब न मिलने पर मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वालों पर हमला कर दिया। खुशियों का माहौल देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।
घटना पाटई गांव की बताई जा रही है, जहां महेश जाटव की शादी हो रही थी। इसी दौरान कुछ पड़ोसी शादी में पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। जब दूल्हे ने शराब देने या उसके लिए पैसे देने से मना कर दिया, तो विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई और आरोप है कि मेहमानों ने दूल्हे, दुल्हन और उनके परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटा।
लूटपाट के भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी
परिवार के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और पैसे व सामान भी लूट लिए। दूल्हे की मां ने बताया कि शादी की रस्में चल रही थीं, तभी अचानक कुछ लोग पहुंचे और शराब के लिए पैसे मांगने लगे।
मना करने पर उन्होंने दूल्हे समेत पूरे परिवार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर दुल्हन और अन्य परिजन भी इस हिंसा का शिकार हो गए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।






Hey are using WordPress for your blog platform? I’m new to the blog world but I’m trying to get started and create my own. Do you need any html coding expertise to make your own blog? Any help would be really appreciated!
I am just commenting to let you be aware of what a incredible experience my friend’s daughter gained reading through your blog. She figured out plenty of issues, which included what it is like to possess a very effective teaching character to get men and women easily grasp chosen advanced matters. You actually did more than our own desires. Many thanks for delivering such precious, trustworthy, revealing and as well as fun tips on your topic to Tanya.