NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक : क्या बच्चे की पिटाई का ये वायरल वीडियो भारत से है ? जानें सच

एक मासूम लड़के की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में हुई थी।

पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है – “यूपी सरकार मदरसों में सीसीटीवी क्यों चाहती है?”

इस पोस्ट का लिंक आप यहाँ देख सकते है।

ऐसे ही पोस्ट आप यहाँ, और यहाँ देख सकते है।

फैक्ट चेक :

न्यूज़ मोबाइल ने इस पोस्ट की जांच की और पाया कि ये भ्रामक है।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक: क्या चरवाहा चराने वाली ये लड़की बड़ी होकर बनी फ्रांसीसी शिक्षा मंत्री? जानें सच

हमने वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से सर्च किया तो हमे ढाका ट्रिब्यून द्वारा दिनांक 14 मार्च, 2021 की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट की हेडलाइन थी, “मदरसा छात्र पर अत्याचार के बाद अब HC करेगा बच्चे की पढ़ाई की देखरेख”।

रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बांग्लादेश में चटगाँव की हत्ज़ारी नगर पालिका के एक मदरसे में हुई थी। दरअसल वहां एक शख्स, मावलाना एमडी याहिया इस्लाम (नाम)को, 9 मार्च, 2021 को एक छात्र को पीटते हुए देखा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़के को उसकी माँ के पीछे दौड़ने के लिए कथित तौर पर पीटा गया था जो उसके जन्मदिन पर उससे मिलने आई थी।

हमने आगे पता चला कि यह घटना एक अन्य बांग्लादेश स्थित समाचार संगठन द बिजनेस स्टैंडर्ड ने कवर की थी। रिपोर्ट की हेडलाइन थी, “चतरा में एक नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद मदरसा शिक्षक गिरफ्तार।”

रिपोर्ट में लिखा गया है कि वीडियो वायरल होने के बाद इस टीचर को बच्चे की पिटाई के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था।

इतनी जानकारी से हम दावा कर सकते है कि ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि बंगलादेश का है और सोशल मीडिया पर वायरल ये खबर भ्रामक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button