राजनीतिराजनीती

चुनाव आयोग ने स्मृति ईरानी के बूथ कैप्चरिंग के आरोप को बताया झूठ

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), लक्की वेंकटेश्वर ने कहा है कि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा लगाए गए बूथ कैप्चरिंग के आरोप झूठे हैं.

सोमवार शाम लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में एक बुजुर्ग महिला द्वारा लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं.”

“शिकायत के बाद, सेक्टर अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और यहां तक ​​कि पर्यवेक्षक बूथ पर पहुंचे और राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों, मतदान केंद्र के अन्य अधिकारियों से बात की, जिसके बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि वीडियो क्लिप में लगाए गए आरोप निराधार हैं.

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने राफेल समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई 10 मई तक के लिए की स्थगित

क्लिप में लगाए आरोपों के कारण, तैनात अधिकारी को जांच होने तक हटा दिया गया था.

स्मृति ईरानी, ​​जो अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, ने अपने ट्वीट में वीडियो को टैग किया था और आरोप लगाया था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर बूथ कैप्चरिंग की जा रही है, जो अमेठी में फिर से चुनाव की मांग कर रहे हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Khi người chơi mới đăng ký và nạp tiền lần đầu, họ sẽ nhận ngay 10% số tiền nạp, 66b win tối đa lên đến 18.000.000 VNĐ. Để đảm bảo tính minh bạch, người chơi cần hoàn thành ít nhất 20 vòng cược trước khi rút tiền. TONY04-03O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button