World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक, वहीं ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर ‘एंडरसन पीटर्स’ रहे विजेता
टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अब वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप में भी कब्ज़ा जमा लिया है। वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप के पुरुष जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर दूर भाला फेंक चैंपियनशिप के दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किया। नीरज ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरे नंबर पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया, पुरुषों के जेवलिन फाइनल में 88.13 मीटर के अपने चौथे थ्रो के साथ रजत पदक जीता। pic.twitter.com/kSfovP1vY9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championship) में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने अपने प्रदर्शन से भारतीय खेलों के लिए एक और इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंक चैंपियनशिप के दूसरे स्थान पर रहे, जैकोब तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता।
(तस्वीर सोर्स: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप वेबसाइट) pic.twitter.com/zUfPeGrkpQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2022
वर्ल्ड एथलेक्टिस चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
Neeraj Chopra has created history again by winning a silver medal at World Athletics Championship in Oregon. He becomes the 1st man and the 2nd Indian to win medal at the World Championships after long-jumper Anju Bobby George's bronze in 2003.
Congratulations @Neeraj_chopra1 🇮🇳 pic.twitter.com/H6epZwCMPu— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 24, 2022
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
India is elated by the stupendous performance by Subedar @Neeraj_chopra1.
Congratulations to him on winning the Silver Medal at the #WorldAthleticsChampionships in Eugene, Oregon.
His hard work, grit and determination have yielded outstanding results. We are proud of him.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 24, 2022