Hindi Newsportal

Weather Updates: अगले दो दिनों में गर्मी से मिल सकती राहत, अगले दो दिनों में इन राज्यों में मानसून का दस्तक 

0 1,026

Weather Updates: अगले दो दिनों में गर्मी से मिल सकती राहत, अगले दो दिनों में इन राज्यों में मानसून का दस्तक 

 

इस साल की भीषण गर्मी से पूरा देश जूझ रहा है। दिल्ली, यूपी समेत देश के कई राज्य मानसून का इंतज़ार कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक मानसून देश के कई हिस्सों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का प्रकोप दो दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, तेज हवा चलने की उम्मीद है, लेकिन 15 जून तक गर्मी से कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।

15 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बन रहे कारक सक्रिय हो जाएंगे। इसके बाद राज्य में हल्की-हल्की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। मानसून की रफ़्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 17 से 20 जून के बीच मानसून का प्रवेश हो सकता है। यानी कि एक सप्ताह के भीतर यूपी के लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिलने वाली है।