NM वेरिफाइडवायरल

NM Verified: वायरल वीडियो का सच, बरेली का बताकर शेयर किया गया वीडियो बांग्लादेश का है

NM Verified:हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को स्कूल से लौट रही छात्रा का पीछा करते और फिर उसे जबरन पकड़कर चूमते हुए देखा गया। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि यह उत्तर प्रदेश के बरेली की घटना है।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

जब इस दावे की जांच की गई, तो यह पूरी तरह से भ्रामक पाया गया। जांच में पता चला कि यह वीडियो असल में मार्च 2024 की एक घटना का है, जो बांग्लादेश के दिनाजपुर में हुई थी। ‘ढाका पोस्ट’ और ‘आनंदा टीवी’ जैसी बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स में भी इन दृश्यों की पुष्टि की गई है।

क्या थी पूरी घटना?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता अपनी स्कूल की एक प्रतियोगिता से घर लौट रही थी, तभी आरोपी सखावत हुसैन (20) ने उसका पीछा किया। आरोपी ने छात्रा को जबरन पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

अतः, सोशल मीडिया पर बरेली के नाम से फैलाया जा रहा यह दावा पूरी तरह से गलत है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button