ताज़ा खबरेंभारत

पैरा एथलीटों ने एक साथ दिलाए 2 मेडल: मरियप्पन ने जीता सिल्वर, शरद को ब्रॉन्ज; भारत ने 10वां मेडल हासिल करते ही रचा इतिहास

भारतीय एथलीटों ने इस बार टोक्यो पैरालंपिक में शानदार के साथ- साथ ऐतिहासिक प्रदर्शन भी किया है। दरअसल अब मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में भारत को दो पदक दिलाए हैं। मरियप्पन ने जहां 1.86 मीटर के प्रयास के साथ सिल्वर जीता वहीं शरद ने 1.83 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। इस मैच की बात करे तो इस स्पर्धा में अमेरिका के सैम ग्रेव ने गोल्ड अपनी झोली में डाला। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 1.88 मीटर की जम्प लगाई।

सातवें स्थान पर रहे वरूण सिंह भाटी।

स्पर्धा में हिस्सा ले रहे तीसरे भारत और रियो 2016 पैरालंपिक के कांस्य पदक विजेता वरूण सिंह भाटी नौ प्रतिभागियों में सातवें स्थान पर रहे। वह 1.77 मीटर की कूद लगाने में नाकाम रहे। गौरतलब है कि टी42 वर्ग में उन खिलाड़ियों को रखा जाता है जिनके पैर में समस्या है, पैर की लंबाई में अंतर है और मांसपेशियों की ताकत और पैर की मूवमेंट में समस्या है। इतना ही नहीं, इस वर्ग में खिलाड़ी खड़े होकर प्रतिस्पर्धा पेश करते हैं।

10वां मेडल हासिल करते ही रचा इतिहास।

मरियप्पन और शरद के अलावा मंगलवार को निशानेबाज सिंहराज अडाना ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएफ1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। बता दें कि मौजूदा पैरालंपिक में भारत के मेडल की संख्या 10 हो गई है। यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने अब तक दो गोल्ड, पांच सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल अपने अपने नाम किए हैं। इससे पहले भारत का किसी पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चार मेडल का था, जो उसने 2016 में रियो में जीते थे।

प्रधानमंत्री ने दी बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरियप्पन और शरद दोनों ही पदक विजेताओं को जीत की बधाई दी है। कहा, ‘भारत को आप पर गर्व है।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button