तमिलनाडु के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 की हुई मौत कई हुए घायल
तमिलनाडु में बीती रात एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। जहां करीब 6 लोगों की झुलस कर मौत हो गयी। यह हादसा रात करीब 10-12 बजे के आस पास हुआ। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी मरीजों को दूसरी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
#WATCH तमिलनाडु: डिंडीगुल के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई, अग्निशमन अभियान जारी है। pic.twitter.com/pJPu6p4ikQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2024
गुरुवार रात करीब 10 से 12 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय कई मरीजों का इलाज चल रहा था। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकल गया और दूसरी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। करीब 29 मरीजों को रात में ही दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी छह लोग लिफ्ट में बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डिंडीगुल जिला कलेक्टर एमएन पूंगोडी ने कहा, “एक निजी अस्पताल में आग लग गई। यहां के मरीजों को बचा लिया गया है और उन्हें पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग हताहत हो सकते हैं, लेकिन हम डॉक्टरों से पुष्टि के बाद ही इसकी पुष्टि करेंगे।”