पिता धर्मेंद्र की प्राइवेसी को लेकर सनी देओल ने पापराज़ी पर जताई नाराज़गी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। हालांकि घर वापसी के बाद उनके बेटे सनी देओल का गुस्सा मीडिया पर फूट पड़ा। जूहू स्थित उनके घर के बाहर मौजूद पापराज़ी पर सनी ने नाराज़गी जताई और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।
सनी देओल ने मीडिया से बातचीत के दौरान folded hands के साथ कहा, “आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?” उनका यह बयान साफ दिखाता है कि परिवार चाहता है कि इस वक्त धर्मेंद्र को शांति और आराम का माहौल मिले।
View this post on Instagram
धर्मेंद्र कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद देओल परिवार ने एक बयान जारी कर फैंस का शुक्रिया अदा किया और सभी से अनुरोध किया कि वे धर्मेंद्र की प्राइवेसी का सम्मान करें और उन्हें आराम से ठीक होने दें।





