IPL2025

पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, RCB को फिर घर पर मिली हार

बेंगलुरू में हुए आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में आरसीबी को एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब के खिलाफ हुए इस मुकाबले में RCB को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. साथ ही PBKS ने इस जीत के साथ अंक तालिका में फेर बदल कर दिया. जीत के साथ पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

 

बता दें कि आज के इस मुकाबले में बारिश ने बाधा डाली जिसके कारण मुकाबला देर से शुरू हुआ. वहीं बारिश के कारण ही इस मुकाबले को 14 ओवर का किया गया. 14 ओवर के इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की. लेकिन उनके बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. आरसीबी ने पंजाब को 96 रनों का टारगेट दिया. आरसीबी के लिए एक मात्र बड़ी पारी आई जो की टिम डेविड ने खेली. टिम डेविड ने नाबाद 50 रनों की आतिशी पारी खेली जिसके चलते आरसीबी 95 रनों तक पहुंचा.

 

वहीं इस स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और आरसीबी को उसके ही घर में धूल चटा दी. पंजाब के लिए पहले गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और फिर बल्लेबाजी में नेहाल वढेरा ने 19 गेंद में नाबाद 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अब प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button