Hindi Newsportal

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव से दिग्विजय सिंह ने अपना वापस लिया, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन

0 506

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव से दिग्विजय सिंह ने अपना वापस लिया, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन

 

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर कई दिग्गजों के नामांकन की अटकलें चल रहीं थी, गुरुवार तक दिग्विजय सिंह का नाम भी रेस में तेजी से दौड़ रहा था। लेकिन शुक्रवार को मल्लिकार्जुन खड़ेगा का नाम सामने आने के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी मुखिया के चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापस लेने के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा’.

 

शुक्रवार की सुबह सबसे पहले सांसद शशि थरूर ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमें 50 लोगों ने मेरा समर्थन किया है। यह आंकड़ा 60 होगा क्योंकि एक और जगह से फॉर्म आ रहा है जिसे हम 3 बजे के पहले दाखिल करेंगे। देश के 12 राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारी मदद की है।’

शशि थरूर के नामांक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।