ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल के कुछ दिन शेष, 18 जुलाई को होगा देश के नए महामहिम का चुनाव

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल के कुछ दिन शेष, 18 जुलाई को होगा देश के नए महामहिम का चुनाव

इस साल 24 जुलाई को देश के महामहिम यानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। आयोग ने चुनावों के लिए 18 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं चुनाव के मतों की गणना 21 जुलाई को पूरी हो जाएगी। गुरुवार दोपहर चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।

 

बता दें कि भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के अलावा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों पांच साल के लिए चुनते हैं।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव में वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा. वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद ना बताने पर वोट रद्द हो जाएगा. कल होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भी चुनाव आयोग कलम देगा

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button