भारत

बिहार से दिल्ली तक सियासी संदेश: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आज बीजेपी के इतिहास में एक अहम दिन दर्ज हो गया, जब बिहार के दिग्गज नेता नितिन नवीन ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया. इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.

पांच बार के विधायक और बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके नितिन नवीन ने सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और कानून जैसे अहम विभाग संभाले हैं. 1980 में रांची में जन्मे नितिन नवीन ने 2006 में राजनीति में कदम रखा और 2010 से लगातार चार चुनाव जीतकर बांकीपुर से विधायक बने.

वरिष्ठ नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button