ताज़ा खबरें

‘मन की बात’ कार्यक्रम का 90 वां एपिसोड आज, 11 बजे कार्य्रकम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

‘मन की बात’ कार्यक्रम का 90 वां एपिसोड आज, 11 बजे कार्य्रकम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

 

आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 90वां एपिसोड होगा। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जाएगा । बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात करते हैं। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा।

इससे पहले 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के आज के एपिसोड के लिए लोगों से अपने विचार साझा करने को कहा था। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, खुशी है कि इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘मन की बात’ के लिए कई सुझाव और विचार मिल रहे हैं। अपने विचार ‘माई जीओवी’ या ‘नमो एप’ पर जरूर रखें।

प्राप्त जानकारियों के अनुसार, आज मन की बात में पीएम मोदी विभिन्न विषयों पर बात कर सकते हैं। अगले कुछ दिनों में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव 2022, द्रोपदी मुर्मू के भी बारे में पीएम मोदी बात कर सकते हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button